enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुझाव पर म.प्र.में नर्मदा जीवित इकाई घोषितа

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुझाव पर म.प्र.में नर्मदा जीवित इकाई घोषितа

"बीस हजार करोड़ रूपए से देश की नदियों का होगा कायाकल्प, देश दुनिया में नर्मदा सेवा यात्रा बनेगी मील का पत्थर, केन्द्रीय गृह मंत्री ने नर्मदा अभियान के लिए की मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रशंसाа,
जबलपुरenewsmp मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुझाव पर तत्काल अमल करते हुए मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी को जीवित इकाई घोषित किया है। चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब नर्मदा नदी को जीवित इकाई(लाईव एनटिटी) मानते हुए इसको नुकसान पहुंचाने वाले को जीवित इकाई के अनुरूप ही दंडित किया जाएगा। विधानसभा में इस संबंध में विधेयक पारित किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह सुझाव आज मण्डला में नर्मदा सेवा यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान को दिया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय पाठक, महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, संत अतुल कृष्ण भारद्वाज, साध्वी प्रज्ञा भारती और साध्वी योगमाया भी मौजूद थे।
аа गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा नर्मदा सेवा यात्रा के लिए मुख्यमंत्री की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने कहा भारत-विश्व में चले अभियानों में यह मील का पत्थर साबित होगी। ऐसा जन-अभियान भारत में पहले कभी नहीं चला। नर्मदा संरक्षण-संवर्धन के साथ सामाजिक सरोकारों को भी साथ लिया है। संविधान निर्माताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति के ‍िलए आवश्यक बताया है।а
аа सिंह ने कहा कि देश की नदियों को वर्ष 2019-20 तक स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बजट में 20 हजार करोड़ की व्यवस्था की है जो जरूरत पड़ने पर एक लाख करोड़ तक बढाई जाएगी। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आधार पर मध्यप्रदेश में नर्मदा को जीवित इकाई मानने का सुझाव दिया। सिंह ने कहा कि देश-दुनिया की नजरें नर्मदा यात्रा पर है इससे सकारात्मक संदेश जाएगा।а

" केन्द्रीय मंत्री ने नहीं करवाया स्वागत

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में आज नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की घटना के कारण कार्यक्रम में स्वागत नहीं करवाया।


аа" प्रारंभ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्य मंत्री चौहान ने माँ नर्मदा की प्रतिमा और कन्याओं का पूजन, साधू-संतों और विभिन्न सम्प्रदाय के धर्म गुरूओं का उत्तरीय और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। अन्त में मण्डला के प्रभारी मंत्री संजय पाठक ने आभार व्यक्त किया।
аа कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नर्मदा यात्रा ध्वज ओर मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने नर्मदा कलश ग्रहण कर मण्डला के रपटाघाट पर होने वाली महाआरती के लिए प्रस्थान किया।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░