(अमित) कुसमी /सीधीः enewsmp जिले से अस्सी किलो मी.दूर आदिवासी अंचल मे पानी की समस्या का निदान करने जिला कलेक्टर अभय वर्मा 17अप्रैल को कुसमी पहुँचने वाले थे किन्तु किसी कारण बस कुसमी नही पहुँच ,इस संवंध मे जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पनिका ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है पत्र के माध्यम से क्षेत्र मे बनी शो पीस टंकियो एवं जगह जगह बोर कराने पर भी पानी उपलब्ध न होने से खोदे जा रहे गोपद किनारे कूप को विभाग द्वारा बंद करा दिया गया जिससे समस्या करीव दस बर्षो से वरकरार बनी है।का उल्लेख किया गया है जिससे क्षेत्र मे पानी के लिये हाहाकार मचा हुआ है ,उसको तत्काल चालू करवाने क्षेत्र मे पेयजल दुरस्त करने की बात जिला पंचायत सदस्य द्वारा पत्र मे लिखा कर भेजा गया है,