enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश का मुखिया जन-आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है- स्वामी अखिलेश्वरानंद

प्रदेश का मुखिया जन-आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है- स्वामी अखिलेश्वरानंद


यात्रा का 125वें दिन मण्डला जिले के कुम्हेश्वर घाट पर भव्य स्वागतа

भोपाल : enewsmpमण्डला जिले के कुम्हा ग्राम के कुम्‍हेश्वर घाट पर जनसंवाद को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश का मुखिया राजनैतिक ही नहीं, जन-आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। मुख्यमंत्री चौहान ''नमामि देवि नर्मदे'' सेवा यात्रा जनता के सरोकार के लिए चला रहे हैं। यात्रा जल, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमारी संस्कृति को बनाये रखने के लिए जन-मानस को प्रेरित कर रही है।

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने अपने 160 वें जनसंवाद में कहा कि मण्डला जिला एक ऐसा जिला है जिसके चारों ओर नर्मदा जी बह रही है। उन्होंने कहा कि केवल संकल्प लेने मात्र से काम नहीं चलेगा। संकल्पों को, विचारों को अपने जीवन में, आचरण में लाना होगा, तभी सही मायने में यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा।

स्वामी जी ने कहा कि हर व्यक्ति स्वच्छ भोजन और शुद्ध पानी का सेवन करना चाहता है। इसके लिए उसे पानी और प्रकृति के पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अपने मन से आगे आना होगा। अपने कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक होने पर ही हम जल एवं पर्यावरण संरक्षण को सँवारने में सफल हो सकेंगें। उन्होंने कहा कि हमको प्रकृति एवं जल के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिये। उन्होंने नर्मदा किनारे के गाँव के लागों से अपील करते हुए कहा कि नर्मदा को स्वच्छ रखने में उनको अहम भूमिका निभानी होगी। आप जब स्वयं सजग होंगे तब दूसरों को भी गंदगी नहीं करने देंगें। इसके पहले यात्रा के 125 वें दिन कुम्हेश्वर घाट पर कुम्हा ग्राम के ग्रामीणों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संपतिया उईके, पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, विश्व हिन्दू परिषद् के अशोक तिवारी, साध्वी योग मायाजी, साधु-संत, ग्राम के सरपंच तथा भारी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण-जन उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░