enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री हर्रई दुर्घटना पर शोक व्यक्त,प्रभारी मंत्री बिसेन को घटना स्थल पर а

मुख्यमंत्री हर्रई दुर्घटना पर शोक व्यक्त,प्रभारी मंत्री बिसेन को घटना स्थल पर а

भोपाल :enewsmp.comमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिन्दवाड़ा जिले के हर्रई में केरोसिन वितरण के दौरान हुई अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अत्यंत व्यथित करने वाली और पीड़ादायी है।।

मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये और गंभीर घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश प्रशासन को दिये हैं। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

प्रभारी मंत्री बिसेन घटना स्थल

मुख्यमंत्री चौहान ने बालाघाट जिले के प्रभारी और प्रदेश के किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री को राहत और बचाव कार्यों के पर्यवेक्षण के लिये वायुमार्ग से घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिये हैं।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░