enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा और भापुसे के 5 अधिकारी की नई पद-स्थापना

भारतीय प्रशासनिक सेवा और भापुसे के 5 अधिकारी की नई पद-स्थापना

भोपालenewsmp.comराज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के व्ही. किरण गोपाल कलेक्टर भिण्ड को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अपर प्रबंधक मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल और इलैया राजा टी. उप सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया गया है। वी. किरण गोपाल द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. पल्लवी जैन गोविल आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त प्रभार) केवल मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
राज्य शासन द्वारा सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक भिण्ड को पुलिस अधीक्षक शहडोल, अनिल सिंह कुशवाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस अधीक्षक भिण्ड पदस्थ किया गया है।

Share:

Leave a Comment