enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उपचुनाव रिजल्ट: 10 विधानसभा सीटों में से 5 पर BJP आगे, राजौरी में आप नंबर 3 पर ‌खिसकी

उपचुनाव रिजल्ट: 10 विधानसभा सीटों में से 5 पर BJP आगे, राजौरी में आप नंबर 3 पर ‌खिसकी

देश के दस विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। वहीं श्रीनगर लोकसभा सीट पर भी मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की रजौरी विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर है। यहां बीजेपी प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
शुरुआती रुझान
दिल्ली उपचुनाव:रजौरी विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा आगे हैं।
बंगाल उपचुनावः कांती दक्षिण सीट से टीएमसी के चंद्रिमा भट्टाचार्य 2935 वोटों से आगे।
मध्य प्रदेश उपचुनावः बांधवगढ़ सीट से बीजेपी आगे, अटेर से कांग्रेस आगे।
असम उपचुनावः धीमाजी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार 2752 वोटों से आगे।
झारखंड उपचुनावः JMM के सिमोन मरांडी लिटीपारा सीट पर आगे।
हिमाचल उपचुनावः भोरंज सीट पर बीजेपी आगे, राजौरी गॉर्डन में बीजेपी आगे।
कर्नाटक उपचुनावः गंदलुपेट और ननजानगुड सीट पर पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस आगे।





श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के सांसद हमीद कर्रा के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराए गए। वहीं मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीट अटेर और बांधवगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक बी एल कुशवाहा को आजीवन कारावास होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा।
दिल्ली में राजौरी गार्डन में आम आदमी पार्टी के विधायक जनरैल सिंह के इस्तीफा देने कारण यहां उपचुनाव कराए गए। जनरैल सिंह पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा के विधायक अनिल मुरमु के देहांत के बाद इस सीट पर चुनाव कराए गए।
असम के धेमाजी विधानसभा सीट, हिमाचल प्रदेश के भोरंज विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल कंठी दक्षिण विधानसभा सीट और कर्नाटक में दो सीटों- नंजनगुड (मैसूरु) और गुंडलपेट (चामराजनगर) उपचुनाव कराए गए।

Share:

Leave a Comment