भोपाल enewsmp.comआज देश के जाने माने अखबार दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल जी का अहमदाबाद में 11 बजे निधन हो गया।। वे राजकोट से अहमदाबाद पहुंचे थे।तभी विमानतल में аउन्हें सीवियर अटैक आ गया।जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल भर्ती किया गया जहां उन्होंने अंतिम साँस ली । निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग अहमदाबाद पहुंचे है।वे 72 वर्ष के थे।а दैनिक भास्कर पत्र समूह के चेयरमेन रमेश चंद्र अग्रवाल जी का पार्थिव शरीर शाम 5.15 पर एयर एम्बुलेंस से भोपाल लाया जाएगा। कल गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अग्रवाल के शोक पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दुख जताया है। аशिवराज सिंह चौहान ने कई ट्वीट कर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'भास्कर समूह के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। वह संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय हेतु याद किये जायेंगे दैनिक भास्कर के मालिक रमेश अग्रवाल जी के निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने रमेशचंद्र अग्रवाल जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा की मीडिया जगत और उद्योग जगत के ही महान हस्ती नहीं बल्कि वह श्रेष्ठ समाजसेवी भी थे। मध्यप्रदेश में उनकी रचनात्मक भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर अपने श्री चरणों मे उन्हें स्थान देगा। ओम शाँति शांति शाँति इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों और नेताओं ने अग्रवाल जी के निधन को प्रदेश की एक अपूर्णिय क्षति बताया है। ऐसा बनी रमेश अग्रवाल की पहचान रमेश चंद्र अग्रवाल ने भोपाल विवि से राजनीति विज्ञान में एम.ए किया है। रमेश चंद्र अग्रवाल को अखबार की दुनियां से जुड़े हुए़ 42 साल हो चुके थे। अग्रवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में राजीव गांधी आवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2003,2006 में इंडिया टुडे मैगजीन द्वारा उन्हें 50 सबसे शक्तिशाली व्यापारिक घरों में सम्मानित किया गया था। 2012 में भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में 95वें स्थान पर रहे थे। रमेश अग्रवाल के परिवार में उनके बेटे गिरीश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल और पवन अग्रवाल उनके व्यवसाय में पूर्ण रूप से सक्रिय है।а भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल को हेरिटेज इंडिया परिवार की संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिक शिरोमणि सम्मान 2016 से सम्मानित किया गया था।