रीवा (सचींद्र मिश्र ) प्रदेश सरकार के ऊर्जावान मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के साथ-साथ पूरे विंध्य क्षेत्र के विकाश में चार चाँद लगा दिए| रीवा से सीधी, सिंगरौली सड़क मार्ग, घर-घर विजली जैसी तमाम मूल भूत सुविधाएँ इस बात की साक्षी हैं | शिवराज सरकार के ऊर्जा खनिज संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल की विकास गाथा की कहानी जनता की जुबानी से जाहिर होता है की प्रदेश के साथ साथ विंध्य क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसार शेष नहीं है| बघेली शब्दों में कल का "रीमा" आज रीमा नहीं वल्कि प्रदेश के अन्य महानगरों के तर्ज पर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है| मंत्री श्री शुकल के अथक प्रयासों से रीवा में सरदार बल्लभ भाई पटेल बस स्टैंड का निर्माण, राष्ट्रीय राज्य मार्ग 7 में ओवर ब्रिज का निर्माण रानी तलाव का सौन्दरीकारण, विश्व का सबसे बढ़ा बदवार में सौर ऊर्जा की स्थापना, बीहड़ नदी के टापू में ईको पार्क का निर्माण कार्य जारी है|विंध्य क्षेत्र के जन-जन की आस्था में समाहित मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से विकास की दिशा में सबकी निगाहें टिकी हैं|