भोपाल enewsmp.comवाणिज्य,उद्योग,रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर रामनवमी का विशेष पर्व मनाया जाता है।शुक्ल ने कहा कि श्रीराम को लोग उनके सुशासन,मर्यादित व्यवहार और सदाचारयुक्त शासन के लिए याद करते हैं। भगवान श्रीराम ने मर्यादा का पालन करते हुए सदाचार और नैतिकता की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने स्वयं के सुखों से समझौता न कर सत्य का साथ दिया। श्रीराम को इन्हीं आदर्शों से मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।