enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश MP Board : परीक्षा के सात दिन बाद आ जाएगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

MP Board : परीक्षा के सात दिन बाद आ जाएगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षाओं के रिजल्ट तैयार करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत परीक्षा के बाद मूल्यांकन केन्द्र जहां पर काॅपियां जांची जाती हैं, वहां से कॉपियों की पूरी जानकारी और अंक सीधे आॅनलाइन मंडल मुख्यालय तक भेजे जाएंगे।
मंडल के अफसरों का दावा है कि इस व्यवस्था से एक तरफ जहां बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द घोषित हो सकेंगे, वहीं इसमें गड़बड़ी की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। इस प्रकार से काॅपियां जांचने के महज सात दिन के भीतर ही रिजल्ट घोषित हो सकेगा। इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर डाटा फीड करने के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर भी रखे जाएंगे। इस दिशा में विभाग ने अभी से कवायद शुरू कर दी है, जिससे यह व्यवस्था वर्तमान शिक्षा सत्र से ही प्रदेशभर में लागू हो सके।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षाओं के परिणाम अब जल्द घोषित हो पाएंगे। इसके लिए मंडल अब मूल्यांकन केन्द्रों से मुख्यालय तक अंक आॅनलाइन मंगाएगा। इससे रिजल्ट जल्द और त्रुटिविहीन तैयार होगा। ऐसा अफसरों का भी दावा है।

Share:

Leave a Comment