पन्ना : थाना पवई के तहत श्री कलेही देवी मंदिर पवई में 16 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोडकर दानपेटी की राशि की चोरी कर ली गई। घटना के दिनांक से अज्ञात आरोपी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक आईपी. अरजरिया ने अज्ञात चोरों को बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले अथवा उन्हें बंदी बनाने वाले को 10 हजार रूपये का ईनाम देने की घोषणा की गई थी। इसे निरस्त करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर के.सी. जैन ने अज्ञात चोरों पर 20 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई है। इस संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर का होगा।