सतना।аमध्यप्रदेश के टीकमगढ जिले के ओरछा से देवी दर्शन के लिए सतना के मैहर आ रहे उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अभय सिंह गुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलोमीटर दूर पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरा के निकट सपा विधायक अभय аसिंह का लग्जरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। अभय सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गोसाई गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बताये गये हैं। सूत्रों के अनुसार सपा विधायक अभय सिंह मन्नत मांगने के लिए ओरछा गए थे। यह हादसा नागौद मैहर मार्ग पर सुंदरा गांव के समीप हुआ। अभय वहां से वे काफिले के साथ मैहर शक्तिपीठ आ रहे थे। इसी दौरान सुंदरा के समीप उनके काफिले में शामिल कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गनर विजय सिंह सहित पांचलोग घायल हो गए।а दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। गनर जिला अस्पताल सतना से उन्हें मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।