enewsmp.com भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य सरकार प्रदेश में पहली बार महिला रोजगार मेले का शुभारंभ करने जा रही है। 9 मार्च को राजधानी के भोपाल हार्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका शुभारंभ करेंगे इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार और रोजगार के साधन स्थापित करने के टिप्स दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं। महिला रोजगार में महिलाओं को बढ़ी संख्या में बुलाया गया है। इस दौरान महिलाओं पोषण कैलेंडर के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलिथिन के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा।