भोपाल। मुख्यमंत्री शिबराज चौहान के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ जुटी रही। चौहान को विभिन्न वर्गो के लोगों, राजनेताओं व समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दीं। चौहान ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार कीं। मुख्यमंत्री जन्मदिन के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रक्तदान शिविर में शामिल हुए। शिविर में युवाओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा करना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है। -मुख्यमंत्री चौहान ने वाल्मीकि और सुदर्शन समाज के स्वच्छता सेवा सम्मान में भाग लिया। -वाल्मीकि समाज की ओर से मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया गया तो सुदर्शन समाज ने सुदर्शनचक्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। -मुख्यमंत्री ने अपने अभिनंदन के प्रत्युत्तर में कहा कि अगर वाल्मीकि समाज काम करना छोड़ दे तो कूड़े का ढेर लग जाएगा। -उन्होंने चांदी का मुकुट समाज को वापस करते हुए कहा कि इसके जेवर बनाकर गरीब बेटियों को दे दें। -उन्होंने कहा कि गरीबों को रहने के लिए मकान दिया जाएगा। कामगारों के हित में कामगार वित्त आयोग बनाया जाएगा। सफाई कामगार आयोग पहले ही काम कर रहा है। मुख्यमंत्री सीएम की पत्नी साधना सिंह ने सफाई कामगारों को भोजन करवाया और उनके साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने माता मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा, 'शिवराज ने राजनीति की धारा बदल दी है। वाल्मीकि समाज की ओर से रतन झा ने अभिनंदनपत्र का वाचन किया।' पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन... मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल समेत सभी 56 संगठनात्मक जिलों और मंडल स्तर पर सेवा दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का संकल्प लिया है। सेवा दिवस के अवसर पर अनाथालय, वृद्धाश्रम, दिव्यांग केन्द्र, छात्रावास एवं चिकित्सालयों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने फल, वस्त्र और मिष्ठान वितरण किया। कन्यापूजन एवं कन्याभोज के साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों द्वारा सेवा बस्तियों में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनात्मक जिला मुख्यालयों और मंडल मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में श्री चौहान के दिवस पर सेवा से जुडे विभिन्न कार्य किए।