(enewsmp.com) सागर:-भक्तों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए सागर भेजा गया है। हादसा देवी के मंदिर पर झंडा चढ़ाकर लौटते समय घाटी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खिमलासा गांव की रहने वाली पटेल फैमिली के तीन दर्जन से ज्यादा लोग शुक्रवार सुबह सागर जिले से करीब 35 किमी दूर जालंधर स्थित ज्वालादेवी मंदिर में झंडा चढ़ाने आए थे।पूजा-पाठ और भंडारे के बाद सभी लोग शाम करीब 4.30 बजे वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर घाटी से नीचे उतरने लगा,उसके ब्रेक फेल हो गए। मौका देखकर ड्राइवर ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। इस बीच ट्रैक्टर तेज गति से नीचे उतरता हुआ वहीं बनी पानी की टंकी से टकराकर पलट गया। हादसे में 5 साल के एक लड़के और 3 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हो गए। वहीं ब एक बस से घायलों को जिला हॉस्पिटल भेजा गया।