enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई

उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई

रीवा:-वाणिज्य, उद्योग, रोजगार, खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के मंगल की कामना की है।

मंत्री ने कहा है कि भारत पर्वों का देश है। त्यौहार हमारी संस्कृति का एक अहम अंग है। उन्होंने ने कहा कि महाशिवरात्रि प्रमुख पर्व में से एक है। शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि की रात देवी पार्वती और भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। इसलिए यह पर्व सबसे उत्तम माना गया है।

उद्योग मंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख और समृद्धि तथा देश-प्रदेश के विकास की मंगल-कामना की है।

Share:

Leave a Comment