enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी जिला अस्पताल का सांसद राजेश मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण

सीधी जिला अस्पताल का सांसद राजेश मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सांसद राजेश मिश्रा ने आज सीधी जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सांसद ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मनोज सिंह परिहार, अमित प्रधान, चंदन मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक एवं चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Share:

Leave a Comment