enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा ने बदले 31 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देव को

भाजपा ने बदले 31 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी बिप्लब कुमार देव को

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। यह बदलाव भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत किया गया है।

नई सूची में मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी भी बदले गए हैं। अब बिप्लब कुमार देव मध्यप्रदेश के नए प्रदेश प्रभारी होंगे, जबकि रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी और सतीश उपाध्याय सह प्रभारी के रूप में संगठन का काम देख रहे थे। जुलाई 2024 में भाजपा ने डॉ. महेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया था।

मध्यप्रदेश में नई जिम्मेदारी

प्रदेश प्रभारी: बिप्लब कुमार देव

सह प्रभारी: रेखा वर्मा

पूर्व प्रभारी: डॉ. महेंद्र सिंह

पूर्व सह प्रभारी: सतीश उपाध्याय


बिप्लब कुमार देव इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अगस्त 2026 में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहीं रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment