भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), संयुक्त कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के अनुसार सतना जिला पंचायत के CEO शैलेन्द्र सिंह को दतिया जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। वहीं सपना त्रिपाठी को सतना जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अवर सचिव पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सूची में संयुक्त कलेक्टर और अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।