enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर बनाने का प्रस्ताव, आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर बनाने का प्रस्ताव, आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश के विकास, अधोसंरचना और युवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।

बैठक में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर विकसित करने के प्रस्ताव को प्रमुखता से रखा जाएगा। प्रस्ताव के तहत विधानसभा स्तर पर इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। सरकार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है।

इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं को लंबे समय तक सुचारु रूप से जारी रखने के लिए पांच वर्ष की वित्तीय स्वीकृति देने से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। इनमें जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाएं शामिल हैं।

कैबिनेट में बिजली उत्पादन से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा की संभावना है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रदेश में 2800 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है।

सरकार की आगामी योजनाओं में वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की तैयारी भी शामिल है। ऐसे में खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव माना जा रहा है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में ही होगा।

Share:

Leave a Comment