enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 21 सितंबर को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी, 21 सितंबर को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में मानसून की गतिविधियां सितंबर के तीसरे सप्ताह में भी जारी हैं। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।


भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और इंदौर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबलपुर में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है।

इसके अलावा रीवा में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। उज्जैन में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, ग्वालियर में कहीं-कहीं हल्की बारिश, नर्मदापुरम में तेज हवाओं के साथ बारिश और सागर संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन सकती है।

24-25 सितंबर से फिर बढ़ेगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 और 25 सितंबर के आसपास मध्यप्रदेश में भारी बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और राहगीरों को विशेष सावधानी बरतने तथा पेड़, जर्जर भवन और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है।

Share:

Leave a Comment