नर्मदापुरम(ईन्यूज एमपी)-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने श्री सुभाष गोहल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुमन गोहल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय श्रीमती सुमन गोहल उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के विशेष सहायक श्री चंद्र प्रताप गोहल की माताजी थीं। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री गोहल के परिवार के सदस्य एवं बनखेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित अन्य मौजूद रहे।