enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान दृश्यता (विजिबिलिटी) 100 मीटर से भी कम रह गई, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। वहीं दमोह के निचले इलाकों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर शामिल हैं।

रीवा-सीधी समेत इन जिलों में भी बारिश के आसार

मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, आलीराजपुर, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, रतलाम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड और श्योपुर में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश हो सकती है।

मानसून की दोबारा सक्रियता से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश वाले जिलों में प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Share:

Leave a Comment