enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दिल्ली में अमित शाह से मिले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, विभिन्न विषयों पर हुई अहम चर्चा...

दिल्ली में अमित शाह से मिले डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, विभिन्न विषयों पर हुई अहम चर्चा...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी) - मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज शाम केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अनुभव और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
श्री शुक्ल ने कहा कि श्री अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की ऊर्जा प्रदान करता है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में मुलाकात के मायने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के बीच हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share:

Leave a Comment