enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: MP पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 150 अधिकारी बने DSP, रावेन्द्र कुमार द्विवेदी को मिली सीधी की जिम्मेदारी...

बड़ी खबर: MP पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 150 अधिकारी बने DSP, रावेन्द्र कुमार द्विवेदी को मिली सीधी की जिम्मेदारी...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी) - मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन) ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश भर के 150 पुलिस निरीक्षकों व समकक्ष संवर्ग के अधिकारियों की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) व सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नति के बाद नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिला बल, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), रक्षित निरीक्षक संवर्ग, विशेष शाखा तथा अंगुली चिन्ह शाखा के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

इस बड़ी प्रशासनिक हलचल के बीच सतना जिले से पदोन्नत हुए निरीक्षक रावेन्द्र कुमार द्विवेदी को सीधी जिले में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है।

​गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला बल से पदोन्नत अधिकारियों में अमर सिंह सिकरवार को DSP अजाक शिवपुरी, श्याम चन्द्र शर्मा को DSP अजाक आगर मालवा, अनिमेष कुमार द्विवेदी को DSP अजाक कटनी, राजेश कुमार सिन्हा को DSP अजाक रायसेन, बृजेश मिश्रा को DSP महिला सुरक्षा शाजापुर, सत्यप्रकाश सक्सेना को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, ओम प्रकाश मिश्रा को DSP महिला सुरक्षा अशोकनगर, पंकज गीते को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, राकेश राका साहू को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, नलिन बुधोलिया को DSP अजाक रतलाम, कविन्द्र सिंह चौहान को DSP अजाक मुरैना, मोहित कुमार सक्सेना को DSP अजाक सतना, अभय प्रताप सिंह को DSP पीटीएस सागर, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह को DSP पुमु भोपाल, आशीष सिंह पवार को DSP अजाक नर्मदापुरम, वीरेन्द्र झा को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, अरविन्द जैन को DSP पीटीएस इंदौर, रितेश साहू को DSP कार्यालय पुमनि जबलपुर जोन, आशा चौधरी को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, अशोक कुमार सिंह परिहार को DSP अजाक अनूपपुर, मनीष कुमार राय को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, अरूण कुमार काण्डे को DSP पीटीएस रीवा, अरविन्द सिंह दांगी को DSP अजाक पन्ना, शैफाली टाकलकर को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, शिव सिंह यादव को DSP महिला सुरक्षा श्योपुर, सतीश सिंह चौहान को DSP महिला सुरक्षा भिण्ड, मनोज कुमार सिंह को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, ओम प्रकाश अहीर को DSP महिला सुरक्षा धार, संधीर चौधरी को DSP महिला सुरक्षा कटनी, रेखा प्रजापति को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, शोभना मिश्रा को DSP कार्यालय पुमनि जबलपुर जोन, अजीता नायर को DSP मानव अधिकार आयोग भोपाल, उमेश यादव को DSP अजाक विदिशा, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया को DSP ईओडब्ल्यू भोपाल, नवीन कुमार जैन को DSP महिला सुरक्षा सिवनी, अर्चना तिवारी द्विवेदी को अधीक्षण DSP पीटीएस रीवा, रामदीन कानवा को DSP कार्यालय उमनि रेंज ग्रामीण इंदौर, प्रशांत कुमार मिश्रा को DSP अजाक टीकमगढ़, तरन्नुम खान को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, रेखा पाल को DSP पीटीएस तिघरा ग्वालियर, विवेक कुमार कनोदिया को DSP कार्यालय पुमनि उज्जैन जोन, रेणु मुराब को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, गायत्री सोनी को DSP महिला सुरक्षा रतलाम, अर्चना जाट सिंह को DSP प्रशिक्षण जबलपुर, ओम प्रकाश आर्य को DSP अजाक श्योपुर, नीरज सारवान को DSP प्रशिक्षण इंदौर, जवाहरलाल सिंह सिसोदिया को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, संजू कामले को DSP कार्यालय पुमनि देहात इंदौर, गोपाल परमार को DSP अजाक आलीराजपुर, रावेन्द्र सिंह बागड़ी को DSP अजाक छतरपुर, जितेन्द्र कुमार कोरी वर्मा को DSP अजाक सागर, सीमा भण्डारी को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, अभिषेक गौतम को DSP महिला सुरक्षा दतिया, कमल निगवाल को DSP महिला सुरक्षा मंदसौर, राजेन्द्र नरवरिया को DSP अजाक हरदा, अनुराग प्रकाश को DSP कार्यालय पुमनि नर्मदापुरम जोन, जयराज सोलंकी को DSP महिला सुरक्षा बुरहानपुर, अनिल कुमार बामनिया को DSP महिला सुरक्षा खण्डवा, कैलाश बारिया को DSP महिला सुरक्षा बैतूल, कैलाश चौहान को DSP महिला सुरक्षा बड़वानी, मोहन सिंह मौर्य को DSP महिला सुरक्षा आलीराजपुर, धनीराम बरकडे को DSP अजाक डिण्डोरी, जोधन सिंह परस्ते को DSP अजाक शहडोल, सुनीता कटारा सोनकर को DSP अजाक मंदसौर, शिवलाल मरकाम को DSP अजाक मण्डला, पार्वती गौड़ को DSP महिला सुरक्षा नीमच, जगदीश जामरे को DSP महिला सुरक्षा शिवपुरी, कमलेश सिंगार को DSP महिला सुरक्षा गुना, सुरेश महाले को DSP पीटीएस पचमढ़ी, अनुसुईया भंवर को DSP अजाक बुरहानपुर, कारूलाल पटेल को DSP महिला सुरक्षा आगर मालवा, यशवंत राव गायकवाड को DSP पीटीएस पचमढ़ी, चरणलाल उईके को DSP महिला सुरक्षा मण्डला, अर्जुन सिंह मुजाल्दे को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, आशा सोलंकी को DSP महिला सुरक्षा झाबुआ, दुर्जन सिंह बरकडे को DSP महिला सुरक्षा उमरिया, राम कुमार टेकाम को DSP डॉयल 100 रेडियो भोपाल, प्रदीप वाल्टर को DSP अजाक धार, फूल कुमारी केरकेट्टा को DSP पीटीएस पचमढ़ी, मगन सिंह कटारा को DSP पीटीसी इंदौर, रामजू उइके को DSP अजाक सिवनी, विजय सिंह परस्ते को DSP अजाक उमरिया, कमलती कुमरे को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, परसराम डाबर को DSP अजाक सिंगरोली, राजू सिंह बघेल को DSP अजाक अशोकनगर, दिनेश रावत को सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर, कमल सिंह उइके को DSP महिला सुरक्षा छिंदवाड़ा, रामसिंह भाबोर को DSP पुलिस मुख्यालय भोपाल, चन्द्रकिशोर सिरामे को DSP पीटीएस उमरिया, ओमेश कुमार मार्को को DSP पीटीएस उमरिया, विजेन्द्र मरकोले को DSP महिला सुरक्षा सीहोर, सुरेन्द्र सिंह गडरिया को DSP महिला सुरक्षा विदिशा, कीरत प्रसाद धुर्वे को DSP पीटीएस उमरिया, संजय कुमार रावत को DSP कार्यालय उमनि खरगोन, कैलाश चौहान को DSP महिला सुरक्षा सागर, कुंवरलाल बरकडे को DSP महिला सुरक्षा नर्मदापुरम तथा प्रकाश गडरिया को DSP अजाक बैतूल के पद पर पदस्थ किया गया है।

​इसी क्रम में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) संवर्ग से पदोन्नत हुए अधिकारियों में अजय कुमार सारस्वत को सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी सागर, हरिओम दीक्षित को DSP ईओडब्ल्यू भोपाल, रामनिवास यादव को सहायक सेनानी 5वीं वाहिनी मुरैना, बलवन्त सिंह गौतम को सहायक सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी, संतोष सिंह नेगी को सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी भिण्ड, मनीष दुबे को सहायक सेनानी रा.औ.सु. बल मुख्यालय भोपाल, भगवत प्रसाद द्विवेदी को सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी ग्वालियर, जगदीश प्रसाद राठौर को सहायक सेनानी 34वीं वाहिनी धार, अजय सिंह रावत को सहायक सेनानी 2री वाहिनी ग्वालियर, खालिद मुश्ताक को सहायक सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा रतलाम, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल, रामकृष्ण गोस्वामी को सहायक सेनानी 25वीं वाहिनी भोपाल, अनिल कुमार राय को सहायक सेनानी 17वीं वाहिनी भिण्ड, अनिल कुमार गुहा को सहायक सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को सहायक सेनानी 29वीं वाहिनी दतिया, शिव कुमार श्रीवास्तव को सहायक सेनानी सुरक्षा वाहिनी भोपाल, हरेन्द्र सिंह ठाकुर को DSP विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, ललित कटरे को सहायक सेनानी 36वीं भा.र. वाहिनी बालाघाट, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह को सहायक सेनानी 26वीं वाहिनी गुना, राकेश नामदेव को DSP जेएनपीए सागर, शैलेन्द्र हजारी को DSP एटीएस मुख्यालय भोपाल, प्रदीप कुमार मिंज को सहायक सेनानी सुरक्षा वाहिनी भोपाल, नरेश कुडोप्पा को सहायक सेनानी 35वीं भार वाहिनी मण्डला, रमेश कुमार अखाडिया को सहायक सेनानी 32वीं वाहिनी उज्जैन, रविन्द्र बघेल को सहायक सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा, सुरेश कुमार मौर्य को सहायक सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा, रोहित कारसदे को सहायक सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी, अनिल तरदाल को सहायक सेनानी 2वीं वाहिनी ग्वालियर, विनोद तुमराम को सहायक सेनानी 35वीं भार वाहिनी मण्डला, यशपाल कुठारे को सहायक सेनानी 35वीं भार वाहिनी मण्डला, कुंवर सिंह जमरा को DSP कार्यालय पुमनि विसबल इंदौर जोन, राजेन्द्र वाडिवा को सहायक सेनानी 6वीं वाहिनी जबलपुर और मजीत कुमार ओहदार को सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

​रक्षित निरीक्षक संवर्ग से पदोन्नत प्रवीण कुमार नायडू को DSP कार्यालय उमनि रेंज बालाघाट जोन, दीपक कुमार पाटिल को सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) नगरीय इंदौर, अमिता कुमारी सिंह को DSP पीटीएस इंदौर, सुनील कुमार दीक्षित को DSP यातायात सागर, इरशाद अली को DSP यातायात ग्रामीण भोपाल, भूर सिंह चौहान को सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) नगरीय भोपाल, खिलावन सिंह कंवर को DSP यातायात शहडोल, कविता डामोर को DSP यातायात देवास, इनोद रंधावा को DSP यातायात ग्वालियर, दिनेश मर्सकोले को DSP लाइन जबलपुर, कमलेश परस्ते को DSP पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा चेतन सिंह बघेल को DSP लाइन ग्वालियर बनाया गया है। विशेष शाखा (विशा) से चन्द्रशेखर बाघ, पुष्पलता बाजपेयी, गीता यादव, लाल प्रमोद प्रताप सिंह, मनीष जारवाल एवं शिवलाल मरकाम को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। अंत में अंगुली चिन्ह शाखा से पदोन्नत दिनेश सिंह राठी को उप पुलिस अधीक्षक अंगुली चिन्ह जबलपुर जोन के पद पर तैनात किया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Share:

Leave a Comment