enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सागर जहरीली शराब मामले में प्रशासनिक कार्रवाई, बंडा SDM और SDOP हटाए गए

सागर जहरीली शराब मामले में प्रशासनिक कार्रवाई, बंडा SDM और SDOP हटाए गए

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद अब बंडा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) SDM आरती यादव और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी SDOP प्रदीप वाल्मीकि को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत SDM आरती यादव का तबादला कलेक्टर कार्यालय सागर किया गया है। उनके स्थान पर संजय जैन को बंडा SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय जैन के पास शाहगढ़ SDM का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

वहीं पुलिस प्रशासन में भी बदलाव किया गया है। बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भेजा गया है। उनकी जगह रोहित लखारे को बंडा SDOP का प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने और कई लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे। मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अब बंडा के SDM और SDOP को हटाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हुए इस फेरबदल को जहरीली शराब कांड के बाद सरकार की सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Share:

Leave a Comment