enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा, शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश में अब ऑफलाइन होगी TET परीक्षा, शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसे शिक्षकों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

शिक्षकों की मेहनत का सम्मान करती है सरकार

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हित में जरूरी फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ शासकीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत होने वाली TET परीक्षा को मध्यप्रदेश में ऑफलाइन कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

'जहां गुरूर खत्म होता है, वहीं गुरु खड़ा होता है'

शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की किस्मत कक्षाओं में बनती है और शिक्षक आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को सबसे ज्यादा गर्व तब होता है, जब उसका शिष्य उससे आगे बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों की मेहनत और योगदान का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में मेरिट सूची में 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी शासकीय स्कूलों के होते हैं, जो शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम का परिणाम है।

33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

सम्मानित शिक्षकों में शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रीतेश कुमार पथाड़े, सुखनंदन साहू, नरेंद्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा, लोकेंद्र सिंह पंवार, ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, शर्मिला उपाध्याय, रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश द्विवेदी, सीमा परमार, पूनम मिश्रा, बिहारीलाल प्रजापति, अरुण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरुण कुमार मित्तल, मुकेश प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश महेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, पूजा पांडे, सतीश पांडे, श्वेता तिवारी, अजिता, शीला पटेल और भैरूलाल ओसारा शामिल रहे।

Share:

Leave a Comment