enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, सीधी-रीवा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, सीधी-रीवा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ के प्रभाव से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके चलते जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली सहित रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में 4 इंच या इससे अधिक बारिश हो सकती है।

वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

भोपाल, ग्वालियर-चंबल संभाग में भी दिखेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक सक्रिय सिस्टम का असर भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी दिखाई देगा। 16, 17 और 18 अगस्त को इन संभागों के कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय मजबूत बारिश के सिस्टम को देखते हुए सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल और आसपास के जिलों में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार