enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आज सीधी दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में होंगे शामिल

आज सीधी दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में होंगे शामिल

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के प्रभारी मंत्री एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल शनिवार को सीधी जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, मड़रिया में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।

आयोजक सुरेंद्र मणि दुबे के अनुसार समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक पुष्पराज सिंह परिहार करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष एवं जिला सचिव विजय सिंह परिहार तथा विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारिका प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

सीधी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

प्रभारी मंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे बिजुरी, अनूपपुर से सीधी के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12.30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुंचकर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे मड़रिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में सहभागिता करेंगे।

दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में प्रबंध समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 3 बजे तीर्थ यात्रा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे प्रभारी मंत्री सीधी से बिजुरी अनूपपुर के लिए रवाना होंगे, जहां रात करीब 8.30 बजे उनके पहुंचने एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

प्रभारी मंत्री के सीधी प्रवास को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उनके दौरे के दौरान जिले के विकास एवं प्रशासनिक विषयों के साथ विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Share:

Leave a Comment