enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कुचवाही और सेमरिया में विस्तारित बैठक संपन्न

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कुचवाही और सेमरिया में विस्तारित बैठक संपन्न

सीधी(ईन्यूज एमपी)- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सीधी विधानसभा क्षेत्र के कुचवाही एवं सेमरिया ब्लॉक में विस्तारित संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ने से संगठन को आगामी समय में और अधिक मजबूती मिलेगी।

बैठक में जिले से नियुक्त मंडलम प्रभारी विनोद मिश्रा, नवीन सिंह, जय सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अखंड प्रताप सिंह, लालवेंद्र सिंह, राहुल शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया अध्यक्ष अरविंद तिवारी सहित मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, पंचायत कमेटी अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment