enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी पुलिस में बड़ा फेरबदल: तीन थाना प्रभारियों का तबादला, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी बने कोतवाली प्रभारी

सीधी पुलिस में बड़ा फेरबदल: तीन थाना प्रभारियों का तबादला, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी बने कोतवाली प्रभारी

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने प्रशासनिक आधार पर तीन थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में 6 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, जो अब तक थाना जमोड़ी के प्रभारी थे, उन्हें थाना कोतवाली सीधी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक केदार परोहा, जो सेमरिया थाना प्रभारी थे, अब थाना जमोड़ी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी, जो अब तक कोतवाली सीधी में पदस्थ थे, उन्हें थाना सेमरिया का थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी।

Share:

Leave a Comment