enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के विभागीय प्रभार बदले गए हैं, वहीं कई जिलों के कलेक्टरों सहित विभिन्न विभागों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागीय प्रभार में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
के.सी. गुप्ता को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सचिन सिन्हा को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है।
राजेन्द्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, वन विभाग का दायित्व दिया गया है। उनके पास आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
संदीप यादव को प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है।
जॉन किंग्सली वी.आर. को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

डॉ. सुदाम पंडरीनाथ खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
भास्कर लाक्षाकार को इंदौर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
कई जिलों के कलेक्टर बदले

सरकार ने कई जिलों में नए कलेक्टरों की भी नियुक्ति की है।
अजय कटेसरिया – कलेक्टर, रतलाम
रजत झा – कलेक्टर, अनूपपुर
सुश्री मिषा सिंह – कलेक्टर, शहडोल
श्री गुरु प्रसाद – कलेक्टर, खरगोन
श्री दिव्यांक सिंह – कलेक्टर, मंदसौर
डॉ. रौर सिंह मीना – कलेक्टर, आगर मालवा

अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं
हरबल पंचोली को कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) भोपाल बनाया गया।
श्रीमती प्रीति यादव को कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिमांशु प्रजापति को जिला पंचायत इंदौर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया।
सिद्धार्थ जैन को उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ किया गया।
केदार सिंह को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग नियुक्त किया गया।

कई अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव
सरकार ने आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले हैं।
नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग का प्रभार रखते हुए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
डॉ. ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
सचिन सिन्हा द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर मनीष सिंह उस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
हरबल पंचोली की पदस्थापना के बाद सुधीर कुमार कोचर को EPCO के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

Share:

Leave a Comment