enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दो दिवसीय प्रवास पर आज सीधी आएंगे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल....

दो दिवसीय प्रवास पर आज सीधी आएंगे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल....

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले में रहेंगे। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण, हितलाभ वितरण, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात तथा जिला विकास एवं विभागीय समीक्षा बैठकों में शामिल होकर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 9 जुलाई को सुबह 9 बजे चुरहट सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। सुबह 11:15 बजे जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत कुआं में पांच नवीन आंगनबाड़ी भवनों का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत सुबह 11:45 बजे नगर पंचायत रामपुर नैकिन के सामुदायिक भवन में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित करेंगे।

दोपहर 1 बजे हनुमानगढ़ तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण तथा दोपहर 1:30 बजे सेमरिया तहसील कार्यालय भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे उच्च विश्राम गृह, सीधी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से भेंट करेंगे।

दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे विभागीय समीक्षा बैठक में वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, रेलवे भू-अर्जन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, कृषि, जल संसाधन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागों की योजनाओं और प्रगति की विस्तार से समीक्षा करेंगे।

शाम 5:30 बजे प्रभारी मंत्री सीधी शहर में नव-निर्मित पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे परसिली के लिए रवाना होंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

**10 जुलाई को भी रहेंगे व्यस्त**

प्रभारी मंत्री 10 जुलाई को सुबह 9:30 बजे सेमरिहा में संचालित कटहल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला में आयोजित किसान एवं महिला सम्मेलन में शामिल होकर हितग्राहियों से संवाद करेंगे। दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत खजुरिहा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अनूपपुर जिले के बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री का फोकस जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन से सीधे संवाद पर रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Share:

Leave a Comment