enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 99 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, सीधी के तीन एसडीएम भी बदले

99 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, सीधी के तीन एसडीएम भी बदले

भोपाल/सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 99 अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर) के तबादला आदेश जारी कर दिए। इस तबादला सूची का असर सीधी जिले पर भी पड़ा है, जहां पदस्थ तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर सीधी विकास कुमार आनंद का तबादला अशोकनगर कर दिया गया है। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर प्रियल यादव, जो सीधी जिले में पदस्थ थीं, उन्हें देवास भेजा गया है। इसके अलावा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शैलेष त्रिवेदी को सीधी से स्थानांतरित कर सागर जिले में पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में गति और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में प्रशासनिक समीकरण बदलेंगे। सीधी जिले में भी रिक्त होने वाले पदों पर नए अधिकारियों की पदस्थापना जल्द होने की संभावना है।

सीधी से प्रभावित अधिकारी

विकास कुमार आनंद– संयुक्त कलेक्टर, सीधी → संयुक्त कलेक्टर, अशोकनगर
प्रियल यादव – परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर, सीधी → परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर, देवास
शैलेष त्रिवेदी – प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, सीधी → प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, सागर

Share:

Leave a Comment