enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीएम मोहन आज करेंगे प्रोत्साहन राशि और हितलाभ का वितरण

सीएम मोहन आज करेंगे प्रोत्साहन राशि और हितलाभ का वितरण

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि और लाभों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं अन्य हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहन देना, युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमियों को आर्थिक सहायता, प्रोत्साहन और रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नवाचार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यमी और हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Share:

Leave a Comment