enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर राज्यपाल का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल की संवैधानिक मूल्यों, अंत्योदय की भावना तथा जनकल्याण के प्रति निष्ठा प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की कर्तव्यपरायणता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता सभी के लिए अनुकरणीय है।

लोकभवन में हुए इस सौजन्य भेंट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामना की।

Share:

Leave a Comment