enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि योग और खजुराहो भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा के अत्यंत संवेदनशील एवं गौरवपूर्ण प्रतीक हैं। आज योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला समग्र जीवन-दर्शन बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के ध्येय वाक्य के साथ आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में आयुष विभाग के माध्यम से आयुष आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स तथा विभिन्न जनजागरूकता अभियानों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन अभियानों के जरिए नागरिकों को योग, आयुष पद्धति और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग निरोगी जीवन अपना सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम बनकर विश्वभर में पहचान बना चुका है।

Share:

Leave a Comment