enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बाघ के हमले में महिला की मौत, सीएम डॉ. यादव ने मृतका के परिजनों को दिया 25 लाख रुपये का मुआवजा

बाघ के हमले में महिला की मौत, सीएम डॉ. यादव ने मृतका के परिजनों को दिया 25 लाख रुपये का मुआवजा

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघ ने एक महिला को मार डाला और कुछ लोगों को घायल कर दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक तरफ मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, तो वहीं दूसरी ओर घायलों को भी मुआवजा देने और उनका फ्री इलाज करने की घोषणा की।

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने का समाचार दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमले में मृतक के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Share:

Leave a Comment