enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: डीपीसी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: डीपीसी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धार(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। धार जिले में इंदौर लोकायुक्त टीम ने जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) प्रदीप कुमार खरे को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि शौचालय निर्माण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में आरोपी अधिकारी द्वारा बड़ी रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को बताया कि कुल 17 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लिए जा रहे थे। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने कार्यालय में ही उसे दबोच लिया। कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

[

Share:

Leave a Comment