enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा एमपी: 40 जिलों में लू का अलर्ट, 44 डिग्री के पार पारा

भीषण गर्मी से तप रहा एमपी: 40 जिलों में लू का अलर्ट, 44 डिग्री के पार पारा

IMD की चेतावनी—अगले 4 दिन राहत नहीं; नौगांव सबसे गर्म, कई संभागों में 18 मई तक लू


भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को करीब 40 जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा और झाबुआ जिलों में तीव्र लू का असर रहेगा। वहीं उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर और रीवा संभाग के जिलों में 18 मई तक लू चलने की चेतावनी दी गई है।
प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खरगोन में 44.6 डिग्री, खंडवा और रतलाम में 44.5 डिग्री, खजुराहो में 44.3 डिग्री तथा रायसेन और दमोह में 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।


राजधानी भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.3 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री और ग्वालियर में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी रहेगी, जिससे लोगों को लगातार गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Share:

Leave a Comment