enewsmp.com
Home सीधी दर्पण रैली पड़ी भारी: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष पर CM का एक्शन, अधिकार छीने

रैली पड़ी भारी: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष पर CM का एक्शन, अधिकार छीने

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश में सादगी और अनुशासन को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पदभार ग्रहण के दौरान 200 गाड़ियों की रैली निकालने के मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसे शासन की सादगी नीति के विपरीत और फिजूलखर्ची का उदाहरण माना है।

अधिकार तत्काल प्रभाव से खत्म
सरकार ने जांच पूरी होने तक सौभाग्य सिंह के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें निगम कार्यालय, सरकारी वाहन, संसाधनों, बैठकों और कर्मचारियों के उपयोग से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सख्त संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए दिखावा और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और पदाधिकारियों को सादगी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसे सरकार के सख्त रवैये और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार