भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। खजुराहो में सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के आधे हिस्से में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा असर इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में भी लू का असर रहेगा। रात में भी नहीं मिलेगी राहत इंदौर, उज्जैन और धार में *वॉर्म नाइट* की चेतावनी जारी की गई है। यहां रात के तापमान में भी गिरावट नहीं होगी और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। इन शहरों में 44° के पार पारा रतलाम (45.2°), धार (45°), शाजापुर (44.7°), गुना (44.6°), श्योपुर-सागर (44.4°), खंडवा (44.1°) और दमोह (44°) में तेज गर्मी दर्ज की गई। बड़े शहरों में उज्जैन 44.7°, इंदौर 43.6°, भोपाल 43.2°, जबलपुर 42.7° और ग्वालियर 42° पर रहा। कहीं बारिश, कहीं आंधी भीषण गर्मी के बीच जबलपुर और सिवनी में हल्की बारिश हुई, जबकि पांढुर्णा में ओले गिरे। कई जिलों में आंधी का असर भी देखा गया। चार दिन और सताएगी गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 मई तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।तेज धूप से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें।