अमिलिया थाना क्षेत्र के बेलगांव में हादसा, चालक फरार; पुलिस ने बस जब्त की सीधी/अमिलिया(ईन्यूज एमपी)- सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदौरा के बेलगांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमिलिया-कोदौरा मार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे प्रिया बस ने बेलगांव निवासी **देवांश पटेल (7)** पिता ज्ञानेंद्र पटेल को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।