enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज: 6298 अधिवक्ता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज: 6298 अधिवक्ता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

ग्वालियर जिला न्यायालय में मतदान की तैयारियां पूरी, सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद


ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर ग्वालियर में सोमवार को मतदान होगा। चुनाव में जिले के 6298 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मतदान को लेकर जिला न्यायालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में हलचल बढ़ गई है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि चुनाव में कई वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता मैदान में हैं, जिनके समर्थन में पिछले कई दिनों से प्रचार अभियान चल रहा था। अधिवक्ताओं के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा भी तेज रही। बार काउंसिल चुनाव को अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चुने गए प्रतिनिधि अधिवक्ताओं के हितों, सुविधाओं और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे।

मतदान के दौरान अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लगने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मामलों में अहम भूमिका निभाएगी।

Share:

Leave a Comment