enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, 11 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, 11 जिलों में अलर्ट

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश में पिछले सात दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर संभाग समेत 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश का मौसम प्रभावित हुआ है। इसके चलते ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम उथल-पुथल भरा बना रहेगा। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि 9 और 10 मई से गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है और कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं 10 मई से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के संकेत मिले हैं, जिससे मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

मई की शुरुआत से जारी बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। बुधवार को उज्जैन में 39 डिग्री, ग्वालियर में 36.4 डिग्री, भोपाल में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 37.7 डिग्री और इंदौर में 38.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश के सबसे गर्म 10 जिले

* नरसिंहपुर — 42.2°C
* खरगोन — 41.2°C
* रतलाम — 41.0°C
* खंडवा — 40.1°C
* धार — 39.1°C
* शाजापुर — 39.0°C
* रायसेन — 39.0°C
* नर्मदापुरम — 38.6°C
* श्योपुर — 38.0°C
* सागर — 38.0°C

Share:

Leave a Comment