enewsmp.com
Home सीधी दर्पण ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत — शरदेन्दु तिवारी

ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी सोच की जीत — शरदेन्दु तिवारी

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी ने हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जन-जन के विश्वास और राष्ट्रवादी विचारधारा की ऐतिहासिक जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि “अंग, बंग और कलिंग” हर दिशा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। असम में जनता ने एक बार फिर घुसपैठ के मुद्दे पर राष्ट्रवादी शक्तियों का समर्थन किया है, जबकि पश्चिम बंगाल की जनता ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोकतंत्र में अपना अटूट विश्वास दिखाया है।

श्री तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और बाद में तृणमूल कांग्रेस के शासन में बंगाल पिछड़ता गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनादेश उसी स्थिति का प्रतिकार है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस चुनावी जीत के प्रत्यक्ष साक्षी रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

श्री तिवारी ने इस ऐतिहासिक जनादेश का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के स्नेह को देते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share:

Leave a Comment