enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल (ईन्यूज एमपी)। मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक व्यापक बदलाव किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी मानी जा रही है।

इन जिलों में बदले गए एसपी

भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, झाबुआ, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, मंडला, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जिलों में नए एसपी की पदस्थापना की गई है।

प्रमुख कार्रवाई और वजह

सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को बैंक डकैती कांड के बाद हटाया गया है, जबकि सिवनी एसपी को हवाला मामले के चलते बदला गया। इसके अलावा भोपाल और इंदौर देहात में भी एसपी स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

रेंज और मुख्यालय स्तर पर असर

इस फेरबदल में ग्वालियर, नर्मदापुरम और शहडोल रेंज में बदलाव किए गए हैं। साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।

वरिष्ठ स्तर पर बदलाव

* रवि कुमार गुप्ता (1993) को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं पुलिस अकादमी भौंरी का अतिरिक्त प्रभार
* राजाबाबू सिंह (1994) को एडीजी रेल भोपाल
* डी.पी. गुप्ता (1994) को सामुदायिक पुलिसिंग सहित अन्य प्रभार
* सोलोमन यश कुमार मिंज (1997) को एडीजी शिकायत एवं मानव अधिकार

- डीआईजी स्तर (2009 बैच)

* अमित सिंह – डीआईजी, विसबल इंदौर रेंज
* अवधेश कुमार गोस्वामी – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
* अमित सांधी – डीआईजी, होमगार्ड/एसडीआरएफ
* वीरेंद्र कुमार सिंह – डीआईजी, नर्मदापुरम रेंज
* प्रशांत खरे, मनीष अग्रवाल, मनोज राय – पुलिस मुख्यालय

2011–2014 बैच के बदलाव

* रियाज इकबाल, राहुल लोधा, सिमाला प्रसाद – डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
* अमित यादव – डीआईजी, ग्वालियर रेंज
* विवेक सिंह – डीआईजी, शहडोल रेंज
* शैलेन्द्र सिंह चौहान – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल
* कुमार प्रतीक – डीआईजी, नारकोटिक्स इंदौर
* मयंक अवस्थी – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर

एसपी नियुक्तियां:

* सुरज वर्मा – भिंड
* यांगचेन डोलकर – शिवपुरी
* गुरकरण सिंह – रीवा
* अनुराग सुजानिया – सागर
* सचिन शर्मा – धार

2016 बैच (बड़े पैमाने पर फेरबदल)

* रजत सकलेचा – एसपी छतरपुर
* अमन जैन – एसपी खंडवा
* मनीष खत्री – एआईजी, पुलिस मुख्यालय
* सुनील मेहता – डीसीपी इंदौर
* देवेंद्र पाटीदार – एसपी झाबुआ
* राजेश व्यास – एसपी नीमच
* प्रकाश पंडिहार – एसपी पांढुर्णा
* दिलीप सोनी – एसपी आगर मालवा
* विकांत मुराव – एसपी अनूपपुर
* सुरेंद्र जैन – एसपी मंडला
* आशीष खरे – एसपी डिंडोरी

-2017–2022 बैच

* राजेश कुशवंशी – एसपी मऊगंज
* मयूर खंडेलवाल – एसपी दतिया
* सोनाली सक्सेना – एसपी सीहोर
* शरद – एसपी सिंगरौली
* आनंद कलादगी – एसपी दमोह
* अभिषेक रंजन – डीसीपी इंदौर
* आयुष गुप्ता – डीसीपी भोपाल






Share:

Leave a Comment