enewsmp.com
Home सीधी दर्पण प्रदेश में बदला मौसम: आंधी-बारिश और ओलों का असर, 21 जिलों में अलर्ट

प्रदेश में बदला मौसम: आंधी-बारिश और ओलों का असर, 21 जिलों में अलर्ट

दो दिन में 35 जिलों में बदला मौसम, तापमान में गिरावट


भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का असर देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले दो दिनों में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, ओले या आंधी का असर दर्ज किया गया है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आज जिन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और सिंगरौली में गर्मी का असर बना रहेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इन इलाकों में भी दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। विशेष रूप से भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग में शाम तक आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।


Share:

Leave a Comment