enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बरगी डैम में क्रूज पलटा, 4 की मौत

बरगी डैम में क्रूज पलटा, 4 की मौत

नर्मदा बैकवॉटर में हादसा, कई लापता; SDRF का रेस्क्यू

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)- जबलपुर जिले के बरगी डैम में बड़ा हादसा हो गया। नर्मदा नदी के बैकवॉटर में चल रहा पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक पलट गया। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज में करीब 30–40 लोग सवार थे। अचानक तेज आंधी-तूफान आने से क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। प्रारंभिक तौर पर क्षमता से अधिक सवारियां (ओवरलोडिंग) भी हादसे का कारण मानी जा रही है।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात है।

यह हादसा पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज संचालन जारी था।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment