सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के कुसमी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जनपद भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 5 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का भूमिपूजन धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में विधायक टेकाम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस भवन की स्वीकृति के लिए उन्होंने स्वयं प्रयास किए थे, जिसके बाद अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्याम बती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार तिवारी सहित जनपद सदस्य भानू प्रताप सिंह, सावित्री पनिका, वीणा सिंह, अतिबल सिंह, सरपंच कोडार सीता सिंह और गुडुआधार की रामबाई सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री (आरईएस) सीएल साकेत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री टोप्पो, एसडीओ बीपी कोरी, उपयंत्री सरिता सिंह और अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भवन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।